फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: 'श्रेयस अय्यर को खिलाड़ी आदर्श के रूप में देख रहे हैं', पंजाब किंग्स के कप्तान को अश्विन ने सराहा

Sun, 19 Apr 2026 03:50 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर सराहना की है। अश्विन का कहना है कि श्रेयस अब ऐसे लीडर बन गए हैं जिन्हें खिलाड़ी आदर्श के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले दो वर्षों में पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर द्वारा की गई कप्तानी और बल्लेबाजी की तारीफ की है। अश्विन ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अय्यर एक ऐसे लीडर की भूमिका में सामने आ रहे हैं, जिससे खिलाड़ी प्रेरणा ले रहे हैं।
विज्ञापन

अश्विन बोले- पंजाब के ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहतर
अश्विन ने कहा, बल्ले से फॉर्म अय्यर को कप्तान के तौर पर मदद कर रहा है। वह टीम के आस-पास आसान माहौल बना रहे हैं। यहां भाईचारा है। मैं ऐसी टीमों में खेला हूं जहां हमेशा एक लेयर होती है कि आप कप्तान या कोच के पास जाकर यह नहीं कह सकते कि मैं यह तुम्हारे लिए करूंगा। पंजाब में ऐसा है। बस यह बात कि उन्होंने इसे साधारण रखा है जैसे यह आपकी गली में या घर पर आपके टेनिस-बॉल गेम में किया जाता है, जहां हम अपने कप्तान या अपने दोस्त के साथ हर समय ऐसा करते हैं। वह माहौल कमाल का है और मुझे लगता है कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, वह एक ऐसे लीडर की भूमिका में आ रहे हैं जिसे खिलाड़ी अपना आदर्श मान रहे हैं।

अश्विन का मानना है कि अय्यर क्रीज पर अपनी मौजूदगी से गेंदबाजों को डरा रहे हैं क्योंकि वह लगातार अपने खेल को बेहतर बनाने और बेहतर होने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बहुत से लोगों में इतनी इच्छा नहीं होती कि वे जिस चीज में अच्छे हैं उसे छोड़कर उन एरिया में जाएं जिनमें वे कमजोर हैं। आपने बहुत से ऐसे करियर देखे होंगे जहां लोगों ने अपनी कमजोरियों पर बिल्कुल भी काम नहीं किया। अय्यर ऐसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में श्रेयस का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में अय्यर ने अपनी पिछली तीन पारियों में 50, नाबाद 69, और 66 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में 187.96 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स पांच मैचों में 4 जीत और बारिश की वजह से रद्द हुए मैच से मिले 1 अंक को मिलाकर कुल 9 अंक के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें