फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: अर्शदीप सिंह पर लगा नस्लीय टिप्पणी का आरोप, तिलक वर्मा के साथ वायरल वीडियो पर हुआ विवाद; जानिए मामला

Thu, 14 May 2026 10:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्शदीप सिंह का तिलक वर्मा के साथ मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें 'अंधेरे' जैसी टिप्पणी को लेकर उन्हें ट्रोलिंग और नस्लीय टिप्पणी के आरोपों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर अपने सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गुरुवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा के साथ मजाक करते नजर आए। हालांकि, कई यूजर्स ने इस मजाक को नस्लीय टिप्पणी करार देते हुए आलोचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में अर्शदीप स्नैपचैट पर तिलक वर्मा के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तिलक को कथित तौर पर 'अंधेरे' कहकर संबोधित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाक में तिलक को सनस्क्रीन लगाने की सलाह भी दी। वीडियो में मौजूद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर को अर्शदीप ने पंजाब का असली नूर बताया। 'नूर' शब्द का अर्थ रोशनी होता है। इस पर नमन धीर ने तिलक को इस शब्द का मतलब समझाया, जिसके जवाब में तिलक ने कहा कि वह पहले से ही सनस्क्रीन इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल हल्का-फुल्का और दोस्ताना नजर आया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अर्शदीप की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
वीडियो वायरल होने के बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने अर्शदीप सिंह की आलोचना की। कुछ लोगों ने इसे 'रंगभेदी मजाक' बताया, जबकि कुछ ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं। 

पहले भी चर्चा में रहे हैं अर्शदीप
अर्शदीप सिंह अपनी सोशल मीडिया मौजूदगी और व्लॉगिंग के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर खिलाड़ियों के साथ मजाकिया वीडियो और ड्रेसिंग रूम कंटेंट साझा करते रहते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी की सोशल मीडिया गतिविधि विवाद का कारण बनी हो। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बीसीसीआई ने आईपीएल से जुड़े खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के लिए सोशल मीडिया और ऑफ-फील्ड व्यवहार को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन दिशानिर्देशों में सोशल मीडिया पोस्ट, होटल प्रोटोकॉल, गेस्ट एंट्री, एंटी-करप्शन नियमों और सार्वजनिक आचरण जैसे विषय शामिल बताए गए थे।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स प्रबंधन भी कर सकता है चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के साथ नई गाइडलाइंस को लेकर बैठक भी कर सकता है। खिलाड़ियों से नियमों के पालन को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाने की भी संभावना जताई गई है। फिलहाल अर्शदीप सिंह या उनकी टीम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें