आईपीएल में खेलने की जताई इच्छा
नबी ने कहा कि उनके लिए पैसे से ज्यादा अहम आईपीएल में खेलने का मौका था। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ एक बार आईपीएल खेलना चाहता था, चाहे मुझे बेस प्राइस 30 लाख ही क्यों न मिले।' हाल ही में जम्मू-कश्मीर टीम के साथ रणजी ट्रॉफी जीतने वाले नबी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। उनकी गेंदबाजी की लाइन-लेंथ और अनुशासन टीम की सफलता में अहम रहे।
भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं आकिब
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी नबी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं। नबी का मानना है कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन उनके लिए भारतीय टीम का रास्ता खोल सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं चयन के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मेरा फोकस सिर्फ आईपीएल में अच्छा करने पर है।'