फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: लीग जारी रहेगी या नहीं? IPL अध्यक्ष धूमल ने आज होने वाले लखनऊ-बेंगलुरु मैच को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Fri, 09 May 2025 12:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में होने वाला आईपीएल मैच के होने के बारे में पूछे जाने पर धूमल ने बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि आईपीएल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक के अपडेट्स के मुताबिक लीग जारी रहेगी। दरअसल, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में आईपीएल मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। तब पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी। तभी लाइटें चली गईं। हालांकि, तब इसका कारण फ्लडलाइट की खराबी बताया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

जारी रहेगी इंडियन प्रीमियर लीग

आज रात के मैच के रद्द होने के बाद लीग को लेकर अलग-अलग अपडेट्स आ रही थीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कहा था कि इस लीग के बाकी बचे मैचों पर संशय था। पीटीआई के मुताबिक, लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंता जाहिर की थी। इस पर बीसीसीआई ने बैठक की। बैठक के बाद अरुण धूमल ने मीडिया से बातचीत की। 

शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में होने वाला आईपीएल मैच के होने के बारे में पूछे जाने पर धूमल ने कहा कि 'फिलहाल यह मैच जारी है, लेकिन स्थिति अभी भी बदल रही है। सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।'

भारत ने पाकिस्तान के हमलों को किया नाकाम

भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ शामिल हैं। ये हमले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में किए गए जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारत ने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था।

गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ समेत कई जिलों में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया। बीसीसीआई के पास इसे दक्षिण के राज्यों में कराने का विकल्प भी है। भारत की पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया है। वहीं बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी पायलट को जिंदा पकड़ लिया है।

विज्ञापन

धर्मशाला स्टेडियम से दर्शकों और खिलाड़ियों को निकाला गया बाहर

बारिश के कारण मैच निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ था। फ्लडलाइट्स बंद होने के बाद टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाला गया। यहां के खूबसूरत मैदान की क्षमता लगभग 23,000 है और खाली कराए जाने के समय यह लगभग 80 प्रतिशत भरा हुआ था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'दर्शकों में कोई घबराहट नहीं थी। उन्हें (दर्शकों और खिलाड़ियों को) बहुत सावधानी से और सुरक्षित रूप से स्टेडियम से बाहर ले जाया गया।' तब प्रभसिमरन सिंह 28 गेंद पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार प्रियांश आर्य 34 गेंद पर 70 रन बनाकर तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए थे, जिसके तुरंत बाद खेल रोकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें