सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सहवाग को खुले तौर पर आरसीबी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें गरीब कह रहे हैं। सहवाग की टिप्पणी हाल फिलहाल की है और उन्होंने इस टीम के शीर्ष पर रहने को लेकर चुटकी ली। बेंगलुरु की टीम को ट्रोल करते हुए सहवाग ने कहा कि आरसीबी जैसी गरीब टीमों को भी अंक तालिका में शीर्ष पर रहने का आनंद लेने का मौका मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कभी आईपीएल खिताब जीतने का स्वाद नहीं चखा है।
यह भी पढ़ें:
Hardik Pandya Jasmin Walia: क्या हार्दिक और जैस्मिन का रिश्ता कंफर्म? अटकलें तेज, मुंबई टीम की बस में आईं नजर
वीडियो में सहवाग क्रिकबज से कहते हैं, 'गरीबों को भी तो रहने दे, फोटो ले लेने दे थोड़ी देर। पता नहीं कितनी देर गरीब लोग ऊपर रहेंगे।' अपने सक्रिय दिनों के दौरान विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेला, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर कभी आईपीएल खिताब नहीं जीता। एंकर द्वारा गरीब शब्द के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी 'गरीब' टिप्पणी उन फ्रेंचाइजियों पर तंज है, जिन्होंने आईपीएल खिताब नहीं जीता है, क्योंकि पैसे से हर टीम अमीर है।
यह भी पढ़ें:
IPL 2025: 267 दिन बाद टी20 में वापसी करने वाले हिटमैन का बल्ला अब तक खामोश, तोड़ा 15 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड
सहवाग ने कहा, 'आपको क्या लगता है, मैं पैसे के बारे में बात कर रहा था? नहीं। वे सभी पैसे के मामले में अमीर हैं। फ्रेंचाइजी हर सीजन में 400-500 करोड़ कमा लेती हैं। मैं उस बारे में बात नहीं कर रहा हूं। जिन्होंने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है, मैं उन्हें गरीब कह रहा हूं।' आईपीएल की मौजूदा टीमों में से केवल आरसीबी, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल खिताब नहीं जीता है। इनमें से लखनऊ 2022 में आईपीएल का हिस्सा बना था।