फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 2008 में कोहली के साथ मिलकर भारत को बनाया था विश्व विजेता, अब लीग में अंपायरिंग करता दिखेगा यह स्टार

Thu, 20 Mar 2025 08:49 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्में तनमय आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। इसी के साथ वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने आईपीएल में खेलने के अलावा अंपायरिंग भी की है।
विज्ञापन
जडेजा और द्रविड़ के साथ तनमय - फोटो : srivastavatanmay07-instagram (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब जिताने वाले तनमय श्रीवास्तव अब वापसी के लिए तैयार हैं। साल 2008 में विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत दर्ज की थी। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने छह पारियों में 262 रन बनाए थे और अंडर-19 विश्व कप 2008 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। अब तनमय बतौर अंपायर क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कप्तान, पांच को मिलेंगे 18+ करोड़ रुपये

आईपीएल में अंपायर बनकर लौटेंगे तनमय
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्में तनमय आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। इसी के साथ वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने आईपीएल में खेलने के अलावा अंपायरिंग भी की है। 35 वर्षीय बल्लेबाज किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा रहे। उन्होंने 2008 और 2009 में इस टीम के लिए खेला था।

2020 में लिया था संन्यास
तनमय ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 2020 में संन्यास की घोषणा कर दी थी। उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए उन्होंने 90 फर्स्ट क्लास मैचों में 4918 रन बनाए। अपने संन्यास का एलान करते हुए उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा था- 'मुझे लगता है कि मैंने मैदान के अंदर और बाहर क्रिकेट से जुड़ी ऐसी यादें बनाई है जो जीवन भर मेरे साथ जुड़ी रहेंगी। मैंने नये सपने देखे है और उसके लिये बड़ी महत्वकांक्षा है। अब अगले अध्याय का समय है।'

सीनियर टीम में जगह नहीं बना सके थे तनमय
तनमय मलयेशिया में 2008 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में 262 रन के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने फाइनल में 43 रन का अहम योगदान दिया था। इस टीम के कप्तान विराट कोहली थे। वह हालांकि सीनियर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान हार्दिक का मुंबई के खिलाड़ियों को निर्देश, इम्पैक्ट प्लेयर बनना है तो निभाएं ऑलराउंडर का रोल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें