फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs MI: ईशान किशन ने खुद मारी पैर पर कुल्हाड़ी, अपील से पहले लौटे पवेलियन; अंपायर और पांड्या भी कन्फ्यूज

Wed, 23 Apr 2025 11:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इस मैच में ईशान किशन अपनी गलती के कारण दीपक चाहर का शिकार बन बैठे। तीसरे ओवर की पहली गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी, उन्होंने खेलने का प्रयास किसा लेकिन गेंद न तो उनके बल्ले से लगी थी और न ही उनके शरीर से लगी। विकेटकीपर ने गेंद को बिना किसी गलती के लपक लिया।
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर छोटी पारी खेलकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह सिर्फ एक रन बना पाए। इस मैच में जिस तरह से ईशान आउट हुए, उसने सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SRH vs MI: ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती मुंबई इंडियंस,अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव; रोहित का लगातार दूसरा पचासा

ये क्या कर बैठे ईशान किशन!
इस मैच में ईशान किशन अपनी गलती के कारण दीपक चाहर का शिकार बन बैठे। तीसरे ओवर की पहली गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी, उन्होंने खेलने का प्रयास किसा लेकिन गेंद न तो उनके बल्ले से लगी थी और न ही उनके शरीर से लगी। विकेटकीपर ने गेंद को बिना किसी गलती के लपक लिया। इस दौरान अंपायर विनोद शेषन ने पहले गेंद को वाइड देने के लिए अपना हाथ उठाया लेकिन ईशान किशन ने अंपायर की उंगली उठने का भी इंतजार नहीं किया और पवेलियन की तरफ लौटने लगे। अंपायर भी इसे देखकर चौंक गए। 

जब ईशान किशन को अहसास हुआ कि अंपायर वाइड बॉल दे रहे हैं, तो वह क्रीज की तरफ लौटने लगे। तभी अंपायर और भ्रमित हो गए। उन्होंने दो बार हिचकिचाते हुए उंगली उठाकर आउट करार देने का मन बनाया। आखिरकार अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। हैरानी की बात यह रही कि इससे पहले मुंबई के किसी भी खिलाड़ी ने अपील नहीं की थी लेकिन ईशान किशन को बाहर जाता देखकर हार्दिक ने अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। ईशान किशन भी पवेलियन को लौट गए और रिव्यू भी नहीं लिया।

रिव्यू लिए बगैर लौटे पवेलियन, पड़ा भारी
कुछ समय बाद इस विकेट का रिव्यू दिखाया गया तो स्निकोमीटर पर कोई हलचल नहीं दिखाई दी जिससे साफ हो गया कि ईशान अपना विकेट खुद ही फेंककर चले गए। रिव्यू में साफ दिख रहा था कि गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ था। बता दें कि, इस सत्र में ईशान किशन का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने पहले मैच में शतक जड़ा था लेकिन इसके बाद कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी ने एक-एक विकेट लिया।

मुंबई लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका में 10 अंक और 0.673 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद आठ में छह मैच गंवाकर नौवें स्थान पर है। अब मुंबई का सामना 27 अप्रैल यानी रविवार को लखनऊ से होगा। इस मैच में जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम स्थिति मजबूत करने उतरेगी।

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: 'हम बहाना नहीं कर रहे', चिन्नास्वामी की पिच नहीं समझ पा रहे आरसीबी के खिलाड़ी? पाटीदार ने दिया जवाब    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें