सिराज के आगे पस्त पड़े सनराइजर्स के बल्लेबाज
डेथ ओवर्स में पैट कमिंस की तूफानी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 153 रन का लक्ष्य तैयार किया। इस मुकाबले में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड (8) और अभिषेक शर्मा (18) की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने ईशान किशन को आउट किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। हैदराबाद के लिए नीतीश रेड्डी ने 31, हेनरिक क्लासेन ने 27, अनिकेत वर्मा ने 18 और कामिंदु मेंडिस ने एक रन बनाया। वहीं, पैट कमिंस और मोहम्मद शमी क्रमश: 22 और छह रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: Jayasuriya-Modi: जयसूर्या ने जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए मोदी से मांगी मदद, जानें पीएम ने क्या कहा