फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs GT: 'शुभमन गिल में एक बेहतरीन कप्तान बनने के सभी गुण...', दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले बोले पार्थिव पटेल

Sun, 18 May 2025 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्थिव ने यह बात भारत के नए टेस्ट कप्तान के चयन से कुछ दिन पहले कही। 25 साल के गिल 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट कप्तान बनने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 10 दिनों के अप्रत्याशित रुकावट के बाद आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने कहा कि शुभमन गिल में एक बेहतरीन कप्तान बनने के सभी गुण हैं। पटेल ने कहा कि टीम के नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी मौजूदगी गुजरात टाइटंस के ड्रेसिंग रूम में आसानी से महसूस की जा सकती है।
विज्ञापन

पार्थिव ने यह बात भारत के नए टेस्ट कप्तान के चयन से कुछ दिन पहले कही। 25 साल के गिल 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट कप्तान बनने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है। पटेल ने कहा, 'आप गुजरात टाइटंस के ड्रेसिंग रूम में कप्तान शुभमन गिल को महसूस कर सकते हैं। मैं भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर हो रही बातचीत के बारे में निश्चित नहीं हूं और इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन शुभमन ने टाइटंस के कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है।'

उन्होंने कहा, 'वह शानदार रहे हैं। वह शानदार तरीके से समूह का नेतृत्व करते है।  वह अभी शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। उसने परिपक्वता से स्थिति को संभालने के साथ बहुत रन बनाए हैं। गिल मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह सक्रिय भूमिका निभाता है। वह युवा खिलाड़ियों के साथ बहुत समय बिताता है।'
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ से जोस बटलर की गैरमौजूदगी की कमी खलेगी जो राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धता के कारण आईपीएल में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारे लिए अभी यह अहम है कि वह पहले तीन मैचों के लिए है, और फिर हम देखेंगे कि टीम का संतुलन कैसा है और हम किस टीम संयोजन पर विचार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें