फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: श्रेयस ने इस गेंदबाज को बताया सर्वश्रेष्ठ, बेंगलुरु के खिलाफ तीन ओवर में 11 रन देकर झटके थे दो विकेट

Sat, 19 Apr 2025 12:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

चहल मौजूदा आईपीएल में शुरू में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने अब अपनी लय हासिल कर ली है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने रजत पाटीदार और जितेश शर्मा के विकेट लेकर पंजाब की पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
पंजाब की टीम - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम बारिश से बाधित मैच में 14 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन ही बना सकी। जवाब में पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से खुश पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल को आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बताया है। श्रेयस ने कहा कि उन्होंने इस लेग स्पिनर से मैच से पहले बातचीत की और उन्हें रन जाने की चिंता करने के बजाय विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

इस मैच से पहले चहल का फॉर्म सवालों के घेरे में था
चहल मौजूदा आईपीएल में शुरू में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने अब अपनी लय हासिल कर ली है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने रजत पाटीदार और जितेश शर्मा के विकेट लेकर पंजाब की पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। चहल ने तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट झटके। अय्यर ने मैच के बाद कहा, 'मैंने निजी तौर पर चहल से बात की। मैंने उनसे कहा कि आप मैच विजेता हैं और आपको जितना संभव हो हमारे लिए विकेट हासिल करने हैं। आपको रक्षात्मक रवैया अपनाने की जरूरत नहीं है और आप वापसी करने की क्षमता रखते हो। हम एक लेग स्पिनर के तौर पर उनकी इसी बात के लिए प्रशंसा करते हैं।'

'चहल आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं'
उन्होंने कहा, 'चहल आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं, शायद आईपीएल में अब तक का सबसे अच्छे गेंदबाज हैं। आपको हर समय उसका समर्थन करना होगा।' पंजाब की तरफ से रन चेज में नेहल वढेरा ने 19 गेंद पर 33 रन की मैच विजेता पारी खेली। अय्यर ने कहा, 'जैसा कि कहा जाता है कि विविधता जीवन में रंग भरती है। हमें भी यहां विभिन्न तरह के मैच का अनुभव मिलता है। यह बहुत बड़ी चुनौती होती है।'
विज्ञापन

श्रेयस ने नेहल वढेरा की भी तारीफ की
पंजाब किंग्स के कप्तान ने वढेरा के आक्रामक रवैये की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर आपको एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करे। नेहल का रवैया आज शानदार था। उम्मीद है कि आगे भी वह इसी फॉर्म को बरकरार रखेगा।'  आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'विकेट शुरू में बल्लेबाजी के लिए बहुत अनुकूल नहीं था लेकिन हम एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सके। साझेदारी निभाना महत्वपूर्ण था लेकिन हमने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। यह हमारे लिए बहुत बड़ा सबक है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें