कौन हैं शिवम शुक्ला?
मध्य प्रदेश के शिवम शुक्ला ने घरेलू स्तर पर सिर्फ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का एक सत्र खेला है। इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पहले सत्र में सुर्खियां बटोरीं थीं। छह मैचों में शिवम ने 12 विकेट झटके, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट रहा। उनका इकोनॉमी रेट केवल 6.2 रहा और उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा। उनकी कंसिस्टेंसी और विविधतापूर्ण स्पिन गेंदबाजी ने उन्हें एक उभरते हुए स्पिनर के रूप में स्थापित किया। शिवम को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (बॉलिंग कैटेगरी)' के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।