स्पिनरों पर चेन्नई ने दिया ध्यान
पांच बार की चैंपियन सीएसके ने पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में स्पिनरों को लेने पर अधिक जोर दिया था। चेन्नई के पास रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं। सीएसके के सत्र से पूर्व अभ्यास शिविर के दौरान भी इस बात के संकेत मिले थे कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिनर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई की टीम में एक बार फिर से सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेगी जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Live Score: केकेआर की पारी लड़खड़ाई, वेंकटेश के बाद रिंकू भी लौटे पवेलियन, क्रुणाल को मिली सफलता