फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs MI: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में एक टीम के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

Thu, 01 May 2025 09:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इस मुकाबले में रोहित शर्मा पारी के दूसरे ओवर में आउट होने से बाल-बाल बचे थे। इसके बाद उन्होंने जीवनदान का भरपूर लाभ उठाया और 36 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस शानदार पारी के दौरान उनके बल्ले से नौ चौके निकले। हिटमैन ने पहले विकेट के लिए रेयान रिकेल्टन के साथ 116 रन की साझेदारी निभाई। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सत्र का तीसरा अर्धशतक जड़ा और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

रोहित ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हिटमैन के लिए सत्र की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। शुरुआती पांच मैचों में वह 0, 8, 13, 17 और 18 रन की पारी खेलकर आउट हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और धमाकेदार वापसी करते हुए पिछली पांच पारियों में तीन अर्धशतक बना डाले। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों में आईपीएल 2025 का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह एक टीम के लिए टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में रोहित ने हैम्पशायर के जेम्स विंस को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 6000 से ज्यादा रन बना लिए।

टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज टीम रन
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8871
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस  6008*
जेम्स विंस हैम्पशायर  5934
सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स  5528
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स 5269
विज्ञापन

रोहित ने मचाया धमाल
जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा पारी के दूसरे ओवर में आउट होने से बाल-बाल बचे थे। इसके बाद उन्होंने जीवनदान का भरपूर लाभ उठाया और 36 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस शानदार पारी के दौरान उनके बल्ले से नौ चौके निकले। हिटमैन ने पहले विकेट के लिए रेयान रिकेल्टन के साथ 116 रन की साझेदारी निभाई। रिकेल्टन भी 61 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें