फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs LSG: वैभव डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, रसेल और तीक्षणा के क्लब में शामिल

Sun, 20 Apr 2025 07:57 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल हुए वैभव लखनऊ के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग के लिए आए। उन्होंने आते ही पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्का जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
वैभव-यशस्वी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शनिवार को आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स पर दो रन से जीत के साथ अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, राजस्थान ने लगातार चौथा मुकाबला गंवा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आवेश खान की घातक गेंदबाजी से पलटा पासा, जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ; राजस्थान की लगातार चौथी हार    
Trending Videos

डेब्यू मैच की पहली गेंद पर जड़ा छक्का
संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल हुए वैभव लखनऊ के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग के लिए आए। उन्होंने आते ही पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्का जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए। इसी के साथ वह आंद्रे रसेल और महीश तीक्षणा के क्लब में शामिल हो गए।

IPL में डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी  टीम
रॉब क्विनी राजस्थान रॉयल्स 
केवोन कूपर राजस्थान रॉयल्स
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 
कार्लोस ब्रैथवेट दिल्ली डेयरडेविल्स
अनिकेत चौधरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
जावोन सर्ल्स कोलकाता नाइट राइडर्स 
सिद्धेश लाड मुंबई इंडियंस 
महीश तीक्षणा चेन्नई सुपर किंग्स 
समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स 
वैभव सूर्यवंशी* राजस्थान रॉयल्स 

डेब्यू मैच में स्टंप आउट होने वाले 11वें बल्लेबाज
लखनऊ के खिलाफ वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें ऋषभ पंत ने स्टंप आउट किया। अपने डेब्यू मैच में स्टंप आउट होने वाले वह 11वें बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले आईपीएल में रॉबिन उथप्पा, महेला जयवर्धने और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाज भी स्टंप आउट हो चुके हैं।

IPL में डेब्यू मैच में स्टंप आउट होने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी विपक्षी टीम वर्ष
रॉबिन उथप्पा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2008
महेला जयवर्धने राजस्थान रॉयल्स  2008
डेविड वार्नर चेन्नई सुपर किंग्स  2009
जस्टिन केम्प डेक्कन चार्जर्स  2010
कीरोन पोलार्ड दिल्ली कैपिटल्स  2010
माइकल लुंब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2010
सनी गुप्ता चेन्नई सुपर किंग्स  2012
उस्मान ख्वाजा दिल्ली कैपिटल्स  2016
ऋतुराज गायकवाड़ राजस्थान रॉयल्स  2020
डेवाल्ड ब्रेविस कोलकाता नाइट राइडर्स 2022
वैभव सूर्यवंशी लखनऊ सुपर जाएंट्स 2025

नौ साल की उम्र में शुरू हुई क्रिकेट यात्रा
सूर्यवंशी की क्रिकेट यात्रा नौ साल की उम्र में शुरू हुई, जब उन्हें अपने पिता संजीव सूर्यवंशी से शुरुआती कोचिंग मिली। क्रिकेट के प्रति उनके पिता के जुनून और खुद उनके समर्पण ने वैभव को इतनी कम उम्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वह भारतीय क्रिकेट में एक होनहार प्रतिभा बन गए।
विज्ञापन

रणजी में भी कर चुके डेब्यू
वैभव वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 में महज 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा था। सचिन बेहद कम उम्र में रणजी क्रिकेट में बड़ा नाम बन गए थे और भारत की युवा टीम में भी जगह बनाई थी।

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, सैमसन की जगह मिला मौका    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें