फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs KKR: रियान पराग की मोहब्बत में सुरक्षा घेरा तोड़ पिच पर पहुंचा प्रशंसक, पैर छूकर लिया कप्तान से आशीर्वाद

Wed, 26 Mar 2025 10:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

यह घटना कोलकाता की पारी के 12वें ओवर की है। रियान पराग गेंदबाजी के लिए तैयार हो रहे थे, लेकिन तभी उन्हें पीछे से एक प्रशंसक के आने की भनक लगी और वह मुड़कर उसे देखने लगे। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर प्रशंसक पिच पर पहुंच गया और सीधे कप्तान रियान पराग के कदमों में जा गिरा।
विज्ञापन
मैदान पर पहुंचा प्रशंसक - फोटो : Jiohotstar/starsports (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान ने गत विजेता केकेआर के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में एक प्रशंसक रियान पराग के करीब पहुंच गया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

रियान पराग के करीब पहुंचा प्रशंसक
दरअसल, यह घटना कोलकाता की पारी के 12वें ओवर की है। रियान पराग गेंदबाजी के लिए तैयार हो रहे थे, लेकिन तभी उन्हें पीछे से एक प्रशंसक के आने की भनक लगी और वह मुड़कर उसे देखने लगे। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर प्रशंसक पिच पर पहुंच गया और सीधे कप्तान रियान पराग के कदमों में जा गिरा। उसने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि, रियान गुवाहाटी के हैं और आज उनके होमग्राउंड पर यह मुकाबला खेला जा रहा है।

 

विराट कोहली के करीब पहुंचा प्रशंसक - फोटो : PTI
कोहली के गले लगा था प्रशंसक
यह पहला मौका नहीं है जब इस सत्र में कोई प्रशंसक मैदान पर किसी खिलाड़ी के करीब पहुंचा है। हाल ही में विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सत्र का पहला मैच खेलने के लिए ईडेन गार्डंस पहुंचे थे। मैच के दौरान एक प्रशंसक उनके करीब पहुंच गया था। इस दौरान उसने उनके पैर छुए थे और स्टार खिलाड़ी को गले लगाया था। मालूम हो कि, यह आईपीएल का पहला मैच था। जिसे आरसीबी ने सात विकेट से जीता था।
विज्ञापन

मैच का हाल
कोलकाता की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान के बल्लेबाजों को 151 रन के स्कोर पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रियान पराग की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 152 रन का लक्ष्य तैयार किया है। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, स्पेंसर जॉनसन को आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर के रूप में एक सफलता मिली। इस मैच में राजस्थान की शुरुआत शानदार हुई थी। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी हुई। वैभव अरोड़ा ने चौथे ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को बोल्ड किया। वह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा रियान पराग और जायसवाल ने संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। कप्तान पराग 25 रन बना पाए। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नीतीश राणा ने आठ, वानिंदु हसरंगा ने चार, शुभम दुबे ने नौ, जोफ्रा आर्चर ने 16 रन बनाए। वहीं, महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे क्रमश: एक और दो रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें