फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs GT: चोट के बावजूद खुद को रोक नहीं पाए राहुल द्रविड़, वैभव की ऐतिहासिक पारी पर इस तरह मनाया जश्न; रिएक्शन

Mon, 28 Apr 2025 10:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वैभव की ऐतिहासिक पारी ने राहुल द्रविड़ को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। पैर में चोट के बावजूद टीम के मुख्य कोच अपनी जगह पर खड़े होकर वैभव के शतक पर जश्न मनाते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
वैभव-द्रविड़ - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उम्र से बड़ा काम कर दिखाया है। उन्होंने टी20 और मौजूदा सत्र का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद शतक भी पूरा कर लिया। वैभव ने 35 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 37 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया था। 
विज्ञापन

द्रविड़ ने इस तरह मनाया जश्न
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने महज 38 गेंदों में 265.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 11 छक्के निकले।  वैभव की ऐतिहासिक पारी ने राहुल द्रविड़ को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। पैर में चोट के बावजूद टीम के मुख्य कोच अपनी जगह पर खड़े होकर वैभव के शतक पर जश्न मनाते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज 
वैभव की उम्र 14 साल 32 दिन है, लेकिन उन्होंने युसूफ पठान का 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। 2010 में युसूफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था और वह इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय थे। उनका यह रिकॉर्ड अब 2025 में टूटा है। यानी वैभव का जब जन्म भी नहीं हुआ था, उस वक्त युसूफ ने यह कारनामा किया था और अब बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी उम्र से भी ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओवरऑल आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक लगाया था। 

वैभव की दमदार पारी के बाद प्रशंसक भी खुद को नहीं रोक पाए और अब सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइये देखतें हैं...

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें