फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'अगले साल लखनऊ के लिए नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत', फर्जी खबर पर फूटा कप्तान का गुस्सा; लगा दी क्लास

Thu, 22 May 2025 09:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा करते हुए लिखा कि 'ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स से रिलीज किया जा सकता है।' उसने आगे लिखा, 'लखनऊ टीम प्रबंधन को लगता है कि 27 करोड़ काफी ज्यादा हैं।' इसका पंत ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'मैं समझता हूं कि फर्जी खबरें कंटेंट को और अधिक बढ़ावा देती हैं, लेकिन हमें इसके इर्द-गिर्द सब कुछ नहीं बनाना चाहिए।'
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध हैं। अकसर उन्हें फर्जी खबरों के खिलाफ खुलकर बोलते देखा जाता है। ऐसा ही कुछ स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक बार फिर किया है। उन्होंने गुरुवार को उस खबर का खंडन किया जिसमें दावा किया जा रहा था कि पंत को आईपीएल के अगले सत्र से पहले लखनऊ से रिलीज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

फर्जी खबर फैलाने वाले यूजर को पंत ने लताड़ा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा करते हुए लिखा कि 'ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स से रिलीज किया जा सकता है।' उसने आगे लिखा, 'लखनऊ टीम प्रबंधन को लगता है कि 27 करोड़ काफी ज्यादा हैं।' इसका पंत ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'मैं समझता हूं कि फर्जी खबरें कंटेंट को और अधिक बढ़ावा देती हैं, लेकिन हमें इसके इर्द-गिर्द सब कुछ नहीं बनाना चाहिए। थोड़ी समझदारी और विश्वसनीयता के साथ खबरें ज्यादा फायदेमंद होंगी न कि एजेंडे के साथ बनाई हुई फर्जी खबरें। धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी पोस्ट करें उसके प्रति जिम्मेदार और समझदार बनें।' वैभव भोला नाम के इस यूजर ने पंत की लताड़ के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

ऋषभ पंत - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में नहीं चला पंत का बल्ला
ऋषभ पंत के लिए यह सत्र कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 13 मैचों में 107.09 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। गुरुवार को गुजरात के खिलाफ मैच में वह छह गेंदों में दौ छक्के की सहायता से 16 रन बनाकर नाबाद रहे। उल्लेखनीय है कि, पंत को लखनऊ ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वह अब तक सिर्फ एक बार 27 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। बाकी मैचों में वह 25 रन से ऊपर नहीं बना पाए हैं। वहीं, लखनऊ की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें