केकेआर को हो सकता है नुकसान
आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबले का सभी को इंतजार है, लेकिन बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिससे मैच बेनतीजा भी रह सकता है। अगर मैच नहीं हो सका और इसे रद्द करना पड़ा तो इससे दोनों टीमों को नुकसान होगा। गत चैंपियन केकेआर की टीम इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होगी क्योंकि वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आज से फिर शुरू होगा आईपीएल 2025 का रोमांच, जानें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किन टीमों का दावा मजबूत