भारतीय सैनिकों के सम्मान में मैच से पहले होना था राष्ट्रगान
आरसीबी और केकेआर के बीच मैच से आईपीएल 2025 के शेष सत्र की शुरुआत हुई, जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रगान होना था। हालांकि, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 'वो हमेशा हमारे लिए चीकू ही रहेगा', ईशांत शर्मा ने कोहली के साथ अपनी दोस्ती पर दिया बयान