फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs CSK Weather Forecast: आरसीबी-सीएसके मैच पर छाया बारिश का साया, मौसम बिगाड़ेगा खेल? जानें पूर्वानुमान

Sat, 03 May 2025 12:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

RCB vs CSK Bengaluru Weather Chinnaswamy Stadium Pitch Report: एक तरफ जहां प्रशंसक इस मैच के लिए उत्सुक हैं, वहीं मौसम के पूर्वानुमान ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से बंगलूरू में लगातार बारिश हो रही है और शनिवार को भी वर्षा की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विराट कोहली और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाना है। यह दूसरी बार है जब इस सीजन यह दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबले को सदर्न डर्बी के नाम से जाना जाता है। आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और उसकी कोशिश शीर्ष पर पहुंचने की होगी। 
विज्ञापन

अंक तालिका में दोनों टीमें 
आरसीबी की टीम 10 मैचों में सात जीत और तीन हार के साथ 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, सीएसके का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है और वह प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो चुकी है। सीएसके ने 10 मैचों में आठ गंवाए हैं और सिर्फ दो में ही उसे जीत मिली है। सीएसके चार अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है। 

सीएसके के खराब फॉर्म में होने के बावजूद इस मैच को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। इसका सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली हैं, जो एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 443 रन बनाए हैं। वहीं, अपने करियर के अंतिम पड़ाव में चल रहे धोनी को लेकर भी चिन्नास्वामी में दर्शकों का हुजूम देखने मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK Playing 11: प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी आरसीबी, धोनी-कोहली का होगा सामना; जानें संभावित प्लेइंग-11

मैच के दौरान होगी बारिश?
एक तरफ जहां प्रशंसक इस मैच के लिए उत्सुक हैं, वहीं मौसम के पूर्वानुमान ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से बंगलूरू में लगातार बारिश हो रही है और शनिवार को भी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को बंगलूरू में 70 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगलूरू में शनिवार को शाम पांच बजे के करीब आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा रात आठ से 10 बजे के बीच भी बारिश का पूर्वानुमान है। यह सीएसके और आरसीबी के फैंस के लिए चिंता की बात है। हालांकि, राहत की बात यह है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है और मैच से पहले अगर बारिश हुई तो मैदान जल्द से जल्द खेल शुरू करने के लिए तैयार हो सकता है। 
विज्ञापन

पंजाब-आरसीबी मैच पर पड़ा था बारिश का साया
बारिश के कारण आरसीबी और सीएसके का ट्रेनिंग सीजन भी प्रभावित हुआ था। इस सीजन यह पहली बार नहीं है जब बंगलूरू में बारिश ने मैच में खलल हो। इससे पहले आरसीबी और पंजाब का मुकाबला बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था जिस कारण 20-20 ओवर नहीं फेकें जा सके थे। हालांकि, सभी यह उम्मीद जताएंगे कि आरसीबी और सीएसके के बीच पूरा मैच देखने मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें