फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: आरसीबी के पोस्ट पर छिड़ा विवाद, कन्नड़ और हिंदी भाषी प्रशंसक आमने-सामने, देखें रिएक्शंस

Wed, 27 Nov 2024 06:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेगा नीलामी के बाद आरसीबी ने नए स्क्वॉड की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। टीम की तरफ से हिंदी में किया गया यह पोस्ट अब विवाद का कारण बन गया है। दरअसल, कुछ  प्रशंसकों का मानना है कि आरसीबी का अधिक फैन बेस कन्नड़ भाषी है इसलिए टीम को उनकी भाषा में ही ट्वीट करना चाहिए। वहीं, हिंदी भाषियों ने इस पोस्ट का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
आरसीबी के पोस्ट पर छिड़ा विवाद - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी समाप्त हो चुकी है। ऋषभ पंत (27 करोड़), श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़) सर्वाधिक मूल्य में बिकने वाले खिलाड़ी बने। वहीं पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेम्स एंडरसन को कोई खरीदार नहीं मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस नीलामी में कुल 82.25 करोड़ रुपये खर्च किए। फ्रेंचाइजी ने फिल सॉल्ट, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों को खरीदा। मेगा नीलामी के बाद आरसीबी ने नए स्क्वॉड की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। टीम की तरफ से हिंदी में किया गया यह पोस्ट अब विवाद का कारण बन गया है। दरअसल, कुछ  प्रशंसकों का मानना है कि आरसीबी का अधिक फैन बेस कन्नड़ भाषी है इसलिए टीम को उनकी भाषा में ही ट्वीट करना चाहिए। वहीं, हिंदी भाषियों ने इस पोस्ट का समर्थन किया है। 
विज्ञापन

आरसीबी ने किया हिंदी में पोस्ट तो कन्नड़ भाषियों को लगी मिर्ची
मंगलवार को आरसीबी ने अपने नए हिंदी एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया, जिस पर अब विवाद छिड़ गया है। इस पोस्ट में लिखा है, "पेश है धुरंधरों से सजी आईपीएल 2025 की हमारी दमदार टीम।" एक कन्नड़ भाषी प्रशंसक ने लिखा,  "हिंदी का बेंगलुरु से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आप लोग वाकई दूसरे भाषाई प्रशंसकों तक पहुंचना चाहते हैं, तो आप कन्नड़ और अंग्रेजी के जरिए ऐसा कर सकते हैं, हिंदी को बेंगलुरु से जोड़कर नहीं। आप लोगों को बाहरी लोगों के लिए अपने अस्तित्व के आधार को नहीं भूलना चाहिए।" एक अन्य ने कहा कि "इसकी कोई जरूरत नहीं है और पेज को डिलीट कर देना चाहिए।"

फ्रेंचाइजी के समर्थन में उतरे हिंदी भाषी प्रशंसक
वहीं, हिंदी भाषी प्रशंसकों ने आरसीबी के इस पोस्ट का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, "यह हुई ना बात।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "भारत की सबसे सुंदर और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा में ट्वीट करना।"
विज्ञापन

आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
पहले के मुकाबले मजबूत दिख रहा आरसीबी का स्क्वॉड
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (01 करोड़) शामिल हैं। टीम ने चौकाने वाला फैसला लेते हुए मोहम्मद सिराज को भी रिलीज कर दिया और नीलामी के दौरान आरटीएम का भी इस्तेमाल नहीं किया। जेद्दाह में हुई इस नीलामी में आरसीबी ने ओपनिंग के लिए विराट कोहली के साथी के तौर पर विस्फोटक फिल सॉल्ट को खरीदा। साथ ही जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार में दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को हासिल करने के लिए बहुत पैसा खर्च किया। इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही गेंदबाजी समस्या को हल मिल सकता है। उनके पास शीर्ष और मध्य क्रम में बल्लेबाजी मजबूत है और लंबे समय में पहली बार, उनका लाइन-अप सिर्फ कुछ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें