रजत ने क्या कहा?
रजत ने कहा, 'यह जीत हमारे लिए बहुत जरूरी थी। पिच वैसी नहीं थी जिसकी उम्मीद की थी। पर जीत का पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने 10वें ओवर के बाद जिस तरह से गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ थी। उन्होंने जो जज्बा दिखाया, वो शानदार था। हम विकेट की तलाश में थे। जब आप विकेट हासिल करते हो तो ही आप रन रोक सकते हो। मैं हमेशा अपनी प्रवृत्ति का पहले समर्थन करता हूं, लेकिन हमारे पास कई लीडर्स हैं और उनके इनपुट बहुत मदद करते हैं।'
RCB vs RR: चिन्नास्वामी में खुला आरसीबी की जीत का खाता, राजस्थान की लगातार 5वीं शिकस्त; अंक तालिका में बदलाव
'चिन्नास्वामी से यादें जुड़ीं'
कोहली ने कहा, 'पहले तीन-चार ओवरों में गति और उछाल रहती है और मुझे लगता है कि हमने पिछले तीन मैचों में शुरुआती ओवरों में ही बहुत सारे शॉट लगाने की कोशिश की। हालांकि, आरआर के खिलाफ हमने गेंद को आने दिया और खुद को उस परिस्थिति में समायोजित किया और हम इसका फायदा उठाने में सक्षम थे। हमने अभी बल्लेबाजी करने का तरीका ढूंढ लिया है और अगले कुछ घरेलू मैचों में हमें 15-20 रन अतिरिक्त बनाने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे। यह आईपीएल में क्रिकेट खेलने के लिए सबसे अच्छी जगह है। प्रशंसकों ने अच्छे और बुरे समय के दौरान हमारा समर्थन किया। यह एक खास जगह है और इससे कई खास यादें जुड़ी हैं।'
IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल
मैच में क्या हुआ?
आरसीबी ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (70 रन) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 गेंद में 95 रन की साझेदारी से टीम ने पांच विकेट पर 205 रन का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया। पर हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी। हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन और ध्रुव जुरेल ने 34 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। 19वें ओवर में हेजलवुड ने लगातार दो गेंद पर जुरेल और जोफ्रा आर्चर को आउट किया था।