फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: पंजाब, गुजरात और लखनऊ को बचे हुए सत्र की शुरुआत से पहले झटका; मयंक यादव-जोस बटलर और फर्ग्यूसन बाहर

Thu, 15 May 2025 09:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्थगित किया गया था। इससे पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया मुकाबला भी रद्द कर दिया गया था। आईपीएल में अब तक 57 मैच हो चुके हैं और बीसीसीआई ने फाइनल सहित 17 मैचों के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
लॉकी फर्ग्यूसन-जोस बटलर-मयंक यादव - फोटो : ANI-IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद 17 मई से एक बार फिर आईपीएल का रोमांच शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सत्र के बाकी बचे मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बीच पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स को तगड़ा झटका लगा है। यही वजह है कि तीनों टीमों ने नए खिलाड़ियों का एलान किया है।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया है। उन्हें दो करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया गया है।

गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस को भी तगड़ा झटका लगा है। उनके स्टार बल्लेबाज जोस बटलर 26 मई को स्वदेश लौट जाएंगे। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 मई को होने वाले मैच में खेलते नजर आएंगे। उनकी जगह कुशल मेंडिस को टीम का हिस्सा बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 75 लाख रुपये में शामिल किया है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स
लखनऊ सुपर जाएंट्स को भी करारा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह विलियम ओरुर्के को तीन करोड़ रुपये की कीमत पर टीम का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्थगित किया गया था। इससे पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया मुकाबला भी रद्द कर दिया गया था। आईपीएल में अब तक 57 मैच हो चुके हैं और बीसीसीआई ने फाइनल सहित 17 मैचों के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, पंजाब और दिल्ली के बीच रद्द हुआ मुकाबला फिर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 24 मई को जयपुर में होगा। आईपीएल 2025 का फाइनल अब 25 मई के बजाए तीन जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें