विजेता टीम पर हुई नोटों की बारिश
हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पंजाब और आरसीबी के कोच और सपोर्ट स्टाफ को आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले।
| स्टेज |
टीम |
मिली राशि |
| चैंपियन |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
20 करोड़ रुपये |
| रनर-अप |
पंजाब किंग्स |
12.5 करोड़ रुपये |
आईपीएल में खर्च होने वाली रकम को लेकर लीग हमेशा चर्चा में रहती है। टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए जाते हैं। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड शामिल हैं। हम आपको इन सभी अवॉर्ड और उसमें दी जाने वाली इनामी राशि के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला...