फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल स्थगित, क्रिकेटर्स-ब्रॉडकास्टर्स ने किया BCCI के फैसले का समर्थन

Fri, 09 May 2025 06:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि एक हफ्ते बाद हालात का जायजा लिया जाएगा और नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बोर्ड के इस निर्णय का खिलाड़ियों और ब्रॉडकास्टर्स ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शु्क्रवार को एक हफ्ते के लिए आईपीएल 2025 का सत्र स्थगित कर दिया। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि एक हफ्ते बाद हालात का जायजा लिया जाएगा और नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बोर्ड के इस निर्णय का खिलाड़ियों और ब्रॉडकास्टर्स ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन

आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
बिना किसी नतीजे के रद्द हुआ पंजाब बनाम दिल्ली मैच
धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकनीकी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है। हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय चल रहा था।

आईपीएल 2025 - फोटो : आईपीएल
भारतीय खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के फैसले को सराहा
बीसीसीआई के आईपीएल स्थगित करने के फैसले का भारतीय खिलाड़ियों ने एक सुर में समर्थन किया है। हर्षा भोगले ने एक्स पर लिखा- विवेकपूर्ण निर्णय। खिलाड़ियों का हित और जनभावना सर्वोपरि है। वहीं, पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने लिखा- बीसीसीआई द्वारा आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय शानदार है। राष्ट्र हमेशा सर्वप्रथम है और यह हमारी सभी सेनाओं के लिए एक बड़ी मान्यता है। 

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी बीसीसीआई के इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, 'युद्ध जैसे हालात हैं, इसलिए यह फैसला लेना पड़ा। मुझे उम्मीद है कि आईपीएल फिर से शुरू होग। बीसीसीआई आईपीएल को पूरा कराएगा और इस तरह की स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी क्योंकि पाकिस्तान भारत के दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। बीसीसीआई एक बहुत ही कुशल संगठन है और वे इसका समाधान निकाल लेंगे।'

विज्ञापन

ब्रॉडकास्टर्स ने भी किया बीसीसीआई के फैसले का समर्थन
क्रिकेटर्स के अलावा आईपीएल के  प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार धारक जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी सरकार और सशस्त्र बलों को समर्थन देते हुए अन्य सभी विचारों पर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। जियोस्टार की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, 'हम जियोस्टार में बीसीसीआई के आईपीएल 2025 को स्थगित करने के फैसले का तहे दिल से समर्थन करते हैं और अन्य सभी विचारों से ऊपर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें