फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Points Table: क्या हार्दिक पलटेंगे मुंबई की किस्मत? नौवें स्थान पर लुढ़की टीम, गुजरात तीसरे नंबर पर

Sun, 30 Mar 2025 10:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Match Points Table 2025, GT vs MI Update: मुंबई पर जीत के साथ गुजरात की टीम ने लंबी छलांग लगाई और नौवें से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उसके दो मैचो में एक जीत और एक हार हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में अब तक नौ मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई टाइटंस को हराकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई। वहीं, मुंबई की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी। हार्दिक पिछले साल टीम के कप्तान बनाए गए थे, लेकिन टीम की किस्मत इस सीजन भी नहीं बदली है। पिछले साल मुंबई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी, वहीं इस साल भी लगातार दो हार के बाद टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई। अब सवाल यह उठता है कि क्या हार्दिक टीम की किस्मत पलटेंगे या उनका पिछले साल की तरह ही हश्र होगा। बहरहाल इसका पता तो समय पर ही चलेगा। वहीं, दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दो जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है। आइए जानते हैं अंक तालिका का मौजूदा हाल...
विज्ञापन

गुजरात ने मुंबई को हराया
गुजरात ने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई को 36 रन से हरा दिया। 2022 की चैंपियन टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ गुजरात की टीम ने लंबी छलांग लगाई और नौवें से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उसके दो मैचो में एक जीत और एक हार हैं। दो अंक और +0.625 के नेट रन रेट के साथ टीम तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई लगातार दो मैच हारकर आठवें से नौवें स्थान पर लुढ़क गई। उसका नेट रन रेट -1.163 है। मुंबई राजस्थान के साथ केवल दूसरी टीम है, जिसका दो मैचों के बाद भी खाता नहीं खुल सका है। राजस्थान की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।

आरसीबी की टीम शीर्ष स्थान पर
आईपीएल 2025 में जिस तरह से रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम शुरुआती दो मैच खेली है, उससे लग रहा है कि इस बार सभी खिलाड़ी चार्ज्ड अप होकर आए हैं। दो बाहरी मैच जीतकर टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।  बेंगलुरु के फिलहाल दो मैचों में चार अंक और +2.266 का बेहतरीन नेट रन रेट है। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों संतुलित दिख रही है। लखनऊ की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। लखनऊ के दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.963 है। पंजाब किंग्स एक मैच में एक जीत और दो अंक के साथ चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.550 है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी दो अंक और +0.371 का नेट रन रेट लेकर पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

पांच टीमों का नेट रन रेट निगेटिव
इसके नीचे की सभी टीमों का नेट रन रेट निगेटिव है। सनराइजर्स हैदराबाद के दो मैचों के बाद एक जीत और एक हार के साथ दो अंक हैं। टीम -0.128 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक और -0.308 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है। उसके दो मैचों के बाद दो अंक तो हैं, लेकिन नेट रन रेट -1.013 हो चुका है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की जीत का खाता नहीं खुला है। राजस्थान दो मैचों में दो हार के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.882 है। 

अंक तालिका का मौजूदा हाल

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
बेंगलुरु 2 2 0 4 2.266
लखनऊ 2 1 1 2 0.963
गुजरात 2 1 1 2 0.625
पंजाब 1 1 0 2 0.550
दिल्ली 1 1 0 2 0.371
हैदराबाद 2 1 1 2 -0.128
कोलकाता 2 1 1 2 -0.308
चेन्नई 2 1 1 2 -1.013
मुंबई 1 0 1 2 -0.493
गुजरात 1 0 1 2 -0.550
राजस्थान 2 0 2 0 -1.882
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें