आईपीएल 2025 का 69वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब के घातक स्पिनर युजवेंद्र चहल नहीं खेल रहे हैं। वह लगातार दूसरे मैच से बाहर हैं, लेकिन प्लेऑफ से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है।
चहल
- फोटो : ANI
प्लेऑफ में खेलेंगे चहल?
युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया है। वह आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर हैं। वह अंगुली में चोट के कारण लीग चरण के आखिरी मैच में नहीं खेल रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने चहल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उनकी (चहल) अंगुली में चोट है लेकिन वह प्लेऑफ तक फिट हो जाएंगे।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
मुंबई ने पंजाब के सामने रखा 185 रन का लक्ष्य
चहल की गैर मौजूदगी में हरप्रीत बराड़ पंजाब के मुख्य स्पिनर रहे। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। उनके लिए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा हरप्रीत बराड़ को एक सफलता मिली।