फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1; जानिए

Mon, 26 May 2025 10:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के आखिरी लीग मैच में मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 34 गेंदों में मौजूदा सत्र का पांचवां पचासा पूरा किया और 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 39 गेंदों का सामना किया और छह चौके तथा दो छक्के ठोके।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह मुंबई के लिए एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के आखिरी लीग मैच में मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 34 गेंदों में मौजूदा सत्र का पांचवां पचासा पूरा किया और 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 39 गेंदों का सामना किया और छह चौके तथा दो छक्के ठोके। इस मुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 37 रन बनाते ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इस टीम के लिए आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 600 रनों का आंकड़ा छू लिया। 

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज रन साल
सूर्यकुमार यादव 640* 2025
सचिन तेंदुलकर 618 2010
सूर्यकुमार यादव 605 2023
सचिन तेंदुलकर 553 2011
लेंडल सिमंस 540 2015
रोहित शर्मा 538 2013
विज्ञापन

सूर्या ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
14 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाकर सूर्यकुमार यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने 14 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को पीछे छोड़ा जिन्होंने 13 बार 25 से ज्यादा रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें