फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI: आईपीएल फाइनल में पहुंची पंजाब, खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा; प्रशंसकों ने कहा- बोलो तारा रा रा...

Mon, 02 Jun 2025 02:07 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा-श्रेयस अय्यर - फोटो : @hemantrajora_/@ImSSanket/IPL/BCCI/Starsports (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 जीत लिया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम 18वें सत्र के फाइनल में भी पहुंच गई। अब उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीन जून को मिलेगा नया चैंपियन
पंजाब की टीम ने 2014 के बाद फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सामना होगा। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई का सफर क्वालिफायर-2 में समाप्त हो गया। टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया था, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर-2 की बाधा पार नहीं कर सकी। पंजाब और आरसीबी ने अब तक कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, ऐसे में यह तय है कि अब टूर्नामेंट को एक नया चैंपियन मिलेगा।

खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा
पंजाब की इस जीत ने फैंस को खुश कर दिया। वहीं, सह-मालकिन प्रीति जिंटा को भी मुस्कुराने का मौका दिया। जैसे ही श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाया और टीम को जीत दिलाई, वह खुशी से झूम उठीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पंजाब के प्रशंसक भी काफी खुश हैं। आइये देखते हैं उनके रिएक्शंस..

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें