फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI: धर्मशाला में नहीं इस जगह होगा पंजाब बनाम मुंबई मैच, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में नहीं कोई बदलाव

Thu, 08 May 2025 03:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई यानी रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले को धर्मशाला से गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि गुजरात क्रिकेट संघ ने गुरुवार को कर दी।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई यानी रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले को धर्मशाला से गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि गुजरात क्रिकेट संघ ने गुरुवार को कर दी। इसके अलावा आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में आईपीएल 2025 का 58वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बिना किसी बदलाव के तय समयानुसार निर्धारित स्थान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

अहमदाबाद में होगा मैच
गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- बीसीसीआई ने हमसे अनुरोध किया था जो हमने स्वीकार कर लिया। मुंबई की टीम आज शाम यहां पहुंच रही है और पंजाब की यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बाद में पता चलेगा।
विज्ञापन

धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी तौर पर बंद
दरअसल, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमलों के बाद धर्मशाला हवाई अड्डे को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। यही वजह है कि इस मैदान पर खेले जाने वाले पंजाब बनाम मुंबई मैच को अहमदाबाद में कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें