फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs DC: सुरक्षा कारणों से पंजाब बनाम दिल्ली मैच रद्द, आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई

Thu, 08 May 2025 10:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में चल रहा मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर में 'ब्लैकआउट' कर दिया गया।
विज्ञापन
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में रोक गया और कुछ देर बाद ही इस रद्द करने का फैसला किया गया। 9:29 मिनट पर पहले मैदान की फ्लडलाइट बंद की गई थी। इसके बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को बाहर जाते देखा गया था। हालांकि, मैच अधिकारियों ने बिना देरी किए मैच को रद्द करने का फैसला किया। 
विज्ञापन

पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : PTI
गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान की ओर से कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला किया गया। सुरक्षा कारणों से मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया। धर्मशाला में एहतियातन खिलाड़ियों और अंपायरों को मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर फ्लड लाइट्स भी बंद कर दी गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब मैच को रद्द किया गया है। 
विज्ञापन

पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : PTI
पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिस समय मैच रोका गया उस वक्त पंजाब की बल्लेबाजी चल रही थी और 10.1 ओवरों का खेल हो चुका था। पंजाब एक विकेट खोकर 122 रन बना चुकी थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई थी। प्रियांश 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए जबकि प्रभसिमरन 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें