फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: रोहित के इस प्लान से जीता मुंबई! डग आउट से दिया ऐसा गुरुमंत्र कि दिल्ली वाले भी नहीं निकाल पाए तोड़

Mon, 14 Apr 2025 05:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्ण शर्मा मुंबई के लिए गेमचेंजर साबित हुए। उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच पलट दिया। हालांकि, इसके पीछे असली प्लान रोहित शर्मा का था। मैच के बाद इसका खुलासा हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आइए देखते हैं...
विज्ञापन
रोहित और हार्दिक - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। मैच में कर्ण शर्मा को लाना मुंबई के लिए सही फैसला साबित हुआ और उन्होंने तीन अहम विकेट झटके। इनमें अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट शामिल हैं। हालांकि, कर्ण इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए थे। उन्होंने रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था। हार्दिक समझ नहीं पा रहे थे कि कर्ण से कब गेंदबाजी कराई जाए। इसके बाद रोहित शर्मा ने डग आउट से निर्देश दिए और फिर पूरा गेम पलट गया।
विज्ञापन

एक वक्त दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 145 रन था और टीम को जीत के लिए आखिरी सात ओवर में 61 रन की दरकार थी। इसके बाद मुंबई ने अंपायर से गेंद बदलने को कहा और फिर जो हुआ वह किसी मूवी से कम नहीं है। बतौर कप्तान पांच आईपीएल खिताब जीत चुके रोहित की सलाह मुंबई के काम आई और दिल्ली को 12 रन से हार के लिए मजबूर होना पड़ा। 13वें ओवर में जब गेंद बदली तो रोहित ने कोच महेला जयवर्धने और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे से बातचीत कर और फिर डग आउट से ही इशारा कर स्पिन गेंदबाज को अटैक पर लगाने को कहा। रोहित का यह प्लान काम आया। यहां तक कि उस वक्त कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू, जतिन सप्रू और अजय जडेजा भी इसके कायल हो गए। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
इस सीजन पहला मैच खेल रहे करुण नायर के 40 गेंद में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सत्र में जीत का सिलसिला अपने ही गढ़ में टूट गया। पहले चारों मैच जीतकर इस सत्र में पहली बार अपने मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने 206 रन के लक्ष्य के जवाब में एक समय 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी नौ विकेट 53 गेंद और 74 रन के भीतर गंवा दिए। दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर आउट हो गई। मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अभिषेक पोरेल (25 गेंद में 33), ट्रिस्टन स्टब्स (एक) और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (13 गेंद में 15) के कीमती विकेट लिए। आखिर में विपराज निगम (आठ गेंद में 14) और आशुतोष शर्मा (14 गेंद में 17) ने किला लड़ाने की कोशिश की, लेकिन मुंबई ने आखिरी ओवरों में जबर्दस्त फील्डिंग का प्रदर्शन करके तीन बल्लेबाजों को रन आउट किया। 

इससे पहले तिलक वर्मा के 33 गेंद में 59 और रियान रिकेलटन के 25 गेंद में 41 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 205 रन बनाए। यह मुंबई की इस सीजन की दूसरी जीत रही। टीम छह मैचों में चार हार और दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसके पास चार अंक हैं और नेट रन रेट +0.104 का है। वहीं, दिल्ली की यह पांच मैचों में पहली हार रही। टीम चार जीत और आठ अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.899 है। दिल्ली का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली में ही है। वहीं, मुंबई का अगला मुकाबला 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से वानखेड़े में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें