फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs GT: एलिमिनेटर में लगा खूबसूरती का तड़का, गुजरात का समर्थन करने चंडीगढ़ पहुंचीं अवनीत कौर; तस्वीर वायरल

Fri, 30 May 2025 08:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर पहुंची हैं।
विज्ञापन
अवनीत कौर पहुंची - फोटो : @Prajvaljain3-avneet kaur (instagram)-ipl/bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2025 का पहला नॉकआउट मुकाबला खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर पहुंची हैं।
विज्ञापन

गुजरात का समर्थन करती दिखीं अवनीत कौर
आईपीएल का मौजूदा सत्र चरम पर पहुंच गया है। प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पंजाब का सामना आज के मैच में जीतने वाली टीम से होगा। वहीं, गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। इस मैच में खूबसूरती का भी तड़का लगा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर पहुंची हैं। वह गुजरात के कैंप में बैठी हैं और शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम का समर्थन कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
 

मुंबई ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन ने डेब्यू किया है। इसके अलावा राज अंगद बावा को मौका मिला है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। कुसल मेंडिस को जोस बटलर की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा अरशद की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें