फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC: दिल्ली की उम्मीदों पर मुंबई ने फेरा पानी, प्लेऑफ में पहुंची; सूर्यकुमार के बाद सैंटनर-बुमराह चमके

Wed, 21 May 2025 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ मुंबई ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया और प्लेऑफ में चौथी टीम बन गई।
विज्ञापन
मुंबई बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों  से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन

दिल्ली को मात देकर मुंबई ने प्लेऑफ के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, दोनों टीमों के ग्रुप चरण में अभी एक-एक मैच बचे हैं। 24 मई (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा जबकि 26 मई (सोमवार) को मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स से भिड़ंत होगी। ये दोनों मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे।

ताश के पत्तों की तरह बिखरा दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों ने निराश किया। उनके लिए समीर रिजवी ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। इनमें केएल राहुल (11), विप्रज निगम (20) और आशुतोष शर्मा (18) शामिल हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में टीम के नियमित कप्तान अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से नहीं खेलने उतरे। उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली का नेतृत्व किया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने छह, ट्रिस्टन स्टब्स ने दो, माधव तिवारी ने तीन, कुलदीप यादव ने सात रन बनाए। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान खाता भी नहीं खोल पाए जबकि दुष्मंथा चमीरा आठ रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

मुंबई की पारी
इससे पहले, मुंबई की शुरुआत खराब हुई थी। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन जैक्स 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रिकेल्टन 25 रन बना पाए। तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पांड्या ने तीन रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर ने आठ गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से 24 रन बनाए और नाबाद रहे। आखिरी 12 गेंदों में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने 48 रन झटके। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए जबकि दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें