फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC Weather Report: मुंबई-दिल्ली मैच पर बारिश का साया, मैच धुला तो किस टीम को लगेगा झटका? जानें समीकरण

Wed, 21 May 2025 11:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

MI vs DC Mumbai Wankhede Weather Report: अगर वानखेड़े स्टेडियम पर बुधवार को होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक होंगे।
विज्ञापन
मुंबई बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मैच के दिन मुंबई में बारिश होने की संभावना 80 प्रतिशत है और अगर ऐसा हुआ तो यह मुकाबला रद्द भी हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में नियमों में बदलाव किया था और खेल के समय में एक अतिरिक्त घंटा जोड़ा था। यानी कि बारिश होने की स्थिति में अब एक घंटा ज्यादा इंतजार किया जा सकता है। 
विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली दोनों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि ये दोनों टीमों प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। अगर मुंबई यह मुकाबला जीतने में सफल रही तो वो सीधे क्वालिफाई कर लेगी और दिल्ली का सफर थम जाएगा। हालांकि, बारिश में मुकाबला धुलने पर प्लेऑफ के समीकरण बदल जाएंगे। मुंबई के फिलहाल 12 मैचों में 14 अंक हैं, जबकि दिल्ली के इतने ही मैचों में 13 अंक हैं। 

रद्द हुआ मैच तो बांटने पड़ेंगे अंक
अगर वानखेड़े स्टेडियम पर बुधवार को होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक होंगे। इस स्थिति में दिल्ली को अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा और यह प्रार्थना करनी होगी कि पंजाब किंग्स भी मुंबई इंडियंस को हरा दे। इससे मुंबई के 15 अंक ही रहेंगे और दिल्ली 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। वहीं, मैच रद्द होने पर मुंबई को पंजाब के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला जीतना होगा जिससे वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और फिर भले ही दिल्ली पंजाब के खिलाफ कितनी भी बड़ी जीत दर्ज कर ले वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकेगी। 

ये भी पढ़ें: MI vs DC: मैच से पहले मुंबई में यलो अलर्ट जारी, पार्थ जिंदल ने मैच किसी अन्य शहर में कराने का आग्रह किया

राहत की बात यह है कि शाम के समय बारिश की संभावना 50 प्रतिशत जताई गई है और जैसे-जैसे दिन ढलेगा आसमान साफ होने की संभावना है। हालांकि, इस स्थिति में यह देखना होगा कि मैदानकर्मी कितनी जल्दी ग्राउंड को सुखा पाते हैं जिससे मैदान मैच के लिए तैयार हो सके। इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने भी बारिश की संभावना को देखते हुए मैच किसी अन्य शहर में कराने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन

आईपीएल के नए नियम
आईपीएल ने मंगलवार को नए नियम बनाए थे जिसके तहत 20 मई से आईपीएल के शेष ग्रुप चरण के मुकाबले और प्लेऑफ के लिए अतिरिक्त एक घंटा का समय रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अब मैच का कटऑफ टाइम 11 बजकर 56 मिनट होगा। पहले बारिश होने की स्थिति में कटऑफ टाइम रात 10:56 था। अब 11 बजकर 56 मिनट तक पांच ओवर का मुकाबला शुरू कराया सकता है जिससे मैच किसी तरह खत्म हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें