फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs SRH Playing 11: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में लखनऊ को जीतना होगा मैच, हैदराबाद से सामना

Sun, 18 May 2025 06:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

LSG vs SRH Playing 11 Team Prediction : पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के नाम 11 मैचों में 10 अंक है लेकिन नेट रन रेट -0.469 है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बचे हुए तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का 61वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। सोमवार को यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। करो या मरो मैच में जब लखनऊ की टीम हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने की होगी।
विज्ञापन

पंत करना चाहेंगे अच्छा प्रदर्शन
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण एक सप्ताह के निलंबन के बार फिर से शुरू हो रही इस लीग में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत अब तक के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोडकर बल्ले से भी लय हासिल करना चाहेंगे। पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के नाम 11 मैचों में 10 अंक है लेकिन नेट रन रेट -0.469 है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बचे हुए तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा।

नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन पर रहेंगी नजरें
सनराइजर्स के कुछ खिलाड़ियों के लिए लय हासिल करने का एक अच्छा मौका होगा खासकर नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भारत ए के इंग्लैंड दौरे से पहले कुछ उपयोगी पारियां खेलना चाहेंगे। लखनऊ की टीम के लिए मौजूदा सत्र में सबसे बड़ी निराशा कप्तान पंत का बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन है। पिछले साल आईपीएल नीलामी में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली के बाद वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने इस सत्र के 11 मैचों में 100 से कम की स्ट्राइक-रेट और 12.80 की औसत से 128 रन ही बनाये है। यह इतना निराशाजनक है कि चीजों में यहां से सुधार की ही उम्मीद की जा सकती है।

पूरन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
पंत का नाम भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी के लिए चर्चा में है। आईपीएल एक अलग प्रारूप है, लेकिन वह इंग्लैंड दौरे की टीम और कप्तान तथा उपकप्तान जैसी बड़ी घोषणा से ठीक पहले कुछ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। पंत के लिए यह मजबूरी वाला ब्रेक इससे बेहतर समय पर नहीं आ सकता था क्योंकि इससे इस खिलाड़ी को अपने खेल के विश्लेषण करने का अच्छा मौका मिला होगा। लखनऊ की टीम हालांकि अपने मुख्य बल्लेबाज निकोलस पूरन (410 रन) से भी एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन चाहेगी। वह शुरुआती पांच-छह मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद वह प्रभावित करने में नाकाम रहे। पूरन के अलावा टीम को अपने शीर्ष तीन क्रम में शामिल दक्षिण अफ्रीका के एडेन मारक्रम (348 रन) और मिचेल मार्श (378) से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
मध्यक्रम में आयुष बडोनी (326 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावी खेल नहीं दिखा पाया है। डेविड मिलर अब तक सिर्फ 160 रन बना पाए हैं। रवि बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में नाकाम रहे हैं लेकिन दिग्वेश राठी ने अपने पहले सत्र में 12 लेकर प्रभावित किया है। चोटिल मयंक यादव की जगह न्यूजीलैंड के विलियम ओ राउरकी के टीम में आने से गेंदबाजी में पैनापन आयेगा। टीम हालांकि तेज गेंदबाजी में अनुभवी शारदुल ठाकुर, आवेश खान और आकाश दीप से बेहतर प्रदर्शन चाहेगी। पंजाब के लिए नियमित रूप से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले अभिषेक शर्मा (311 रन) इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए की टीम से नजरअंदाज किए जाने से निराश होंगे। उनके पास अपने दम पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ धज्जियां उड़ाने की क्षमता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
लखनऊ सुपर जाएंट्स:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मारक्रम, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान),अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नितीश कुमार रेड्डी, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर,  जयदेव उनाडकट, राहुल चाहर, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
विज्ञापन

आइए जानते हैं लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 19 मई यानी सोमवार को खेला जाएगा।

लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेला जाएगा।

लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
लखनऊ और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें