ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
पंत इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। मार्श भी अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए। वहीं, पंत इस स्थान पर या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और हेनरिक क्लासेन की बराबरी कर ली, जिन्होंने पंत से पहले आईपीएल में दो-दो शतक लगाए हैं।
आईपीएल में तीसरे नंबर पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
शतक |
| एबी डिविलियर्स |
3 |
| संजू सैमसन |
3 |
| सूर्यकुमार यादव |
2 |
| हेनरिक क्लासेन |
2 |
| ऋषभ पंत |
2 |