फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs PBKS: 22 गेंदों के रहते पंजाब ने हासिल किया लक्ष्य, चौथी बार सत्र में जीते शुरुआती दो मैच; मैच रिपोर्ट

Tue, 01 Apr 2025 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर इस सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rob Walter: रॉब वाल्टर ने छोड़ा दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवर टीम का कोच पद,  2023 में संभाली थी जिम्मेदारी

पंजाब किंग्स - फोटो : PTI
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को पहला झटका 26 रन के स्कोर पर लगा। दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। इसके बाद मोर्चा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 84 रन की साझेदारी हुई। 

पंजाब किंग्स - फोटो : PTI
इस दौरान दिग्वेश राठी ने प्रभसिमरन को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का चौथा पचासा पूरा किया। वह 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान श्रेयस को नेहल वढेरा का साथ मिला। दोनों ने 37 गेंदों में 67 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा जबकि नेहल ने 43 रन बनाए।
विज्ञापन

लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : PTI
इससे पहले, अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब ने लखनऊ को 171 के स्कोर पर रोक दिया। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा आयुष बडोनी ने 41, एडेन मार्करम ने 28, अब्दुल समद ने 27, डेविड मिलर ने 19 रन बनाए। वहीं, मिचेल मार्श और आवेश खान खाता भी नहीं खोल सके। लखनऊ के लिए अर्शदीप ने तीन विकेट लिए जबकि लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटके।

ये भी पढ़ें: Matt Kuhnemann: कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट सफल, क्लीन चिट के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अनुबंध भी मिला    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें