दिग्वेश की इस हरकत पर फूटा गावस्कर का गुस्सा
यह घटना पंजाब की पारी के तीसरे ओवर की है। धीमी गति के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। हैरानी की बात यह है कि जब बाएं हाथ के बल्लेबाज पवेलियन की तरफ लौटने लगे तो दिग्वेश उनके पीछे गए और उनके बराबर में पहुंचकर 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उनकी इस हरकत की निंदा की। उन्हें कमेंट्री के दौरान कहते सुना गया कि बल्लेबाज हर बार गेंदबाजों के खिलाफ चौका लगाते समय इस तरह के इशारे नहीं करते।
पंजाब ने लगातार दूसरा मैच जीता
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर इस सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने ढूंढा एक और सितारा, अश्विनी से लेकर बुमराह-हार्दिक के नाम भी शामिल