जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी लखनऊ
वहीं, लखनऊ के लिए यह सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्हें पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट से हराया। इसके बाद उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से पटखनी दी। हालांकि, अगले ही मकाबले में पंजाब किंग्स ने उनपर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अब मुंबई का सामना लखनऊ से उनके घर में होगा। जहां दोनों टीमें अपनी दूसरी जीत के लिए जोर लगाएंगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: बल्लेबाजी को सुधारने के लिए इस तरह आईपीएल का इस्तेमाल कर रहे सुदर्शन, कहा- तीन साल में बहुत कुछ सीखा