फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट, चहल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज; रिकॉर्ड

Wed, 19 Mar 2025 09:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल शुरू होने से पहले हम आपको सबसे ज्यादा रन, विकेट, चौके और छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
विराट-चहल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा, पहला मैच गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले हम आपको सबसे ज्यादा रन, विकेट, चौके और छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं...

ये भी पढ़ें: IPL 2025: उद्घाटन मैच से पहले ग्राफिक्स में देखें सभी 10 टीमों के स्क्वॉड और संभावित-11, साथ में पूरा शेड्यूल
विज्ञापन

 

विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली भले ही अपनी टीम को कभी ट्रॉफी नहीं जिता पाए लेकिन उनके निजी प्रदर्शन में कभी कमी नहीं आई है। इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब तक वह आरसीबी का ही हिस्सा हैं। 252 मैचों में किंग कोहली ने 131.97 के स्ट्राइक रेट से 8004 रन बनाए। सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर शिखर धवन हैं जिन्होंने पिछले साल ही संन्यास का एलान किया था। 221 मैचों में उनके नाम 6769 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा 6628 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं चहल
स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भले ही भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन आईपीएल में वह एक बार फिर चमकने के लिए तैयार हैं। इस बार वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस, आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल चुके हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 160 मैचों में 7.84 की इकोनॉमी से 205 विकेट लिए हैं। 

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए। 'यूनिवर्स बॉस' गेल इस लीग में चार टीमों का हिस्सा रहे। इनमें केकेआर, किंग्स इलेवन पंजाब, पंजाब किंग्स और आरसीबी शामिल है। इस मामले में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश:  रोहित शर्मा (280) और विराट कोहली (272) हैं। किंग कोहली के पास आगामी टूर्नामेंट में हिटमैन को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है।

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं शिखर धवन
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले साल संन्यास का एलान किया था। वह सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 222 मैचों में 764 चौके लगाए। इस मामले में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने अबतक खेले 252 मैचों में 705 चौके जड़े हैं। आगामी सत्र में वह धवन को पीछे छोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL: आईपीएल के इस सत्र के बाद धोनी लेंगे संन्यास? उथप्पा ने दिया जवाब, बताया किस स्थान पर करेंगे बल्लेबाजी    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें