फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'टीम से बाहर करो', चेन्नई प्रबंधन पर फिर बरसे श्रीकांत; इस भारतीय गेंदबाज को ठहराया हार का जिम्मेदार

Sun, 13 Apr 2025 06:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले में अश्विन ने तीन ओवर में 30 रन लुटा दिए थे। इस दौरान उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली। इस मैच में गत विजेता टीम ने सीएसके को आठ विकेट से हराया था। चेन्नई और अश्विन के इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत काफी निराश हैं।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रदर्शन इस सत्र में अबतक निराशानजक रहा है। लगातार पांच मैचों में शिकस्त के साथ टीम 10वें पायदान पर पहुंच गई है। हैरानी की बात यह है कि टीम ने अपने तीन मुकाबले चेपॉक में ही गंवाए। उनके गेंदबाज विपक्षियों पर काबू पाने में नाकाम रहे। अब पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सीएसके के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ी मांग की है।
विज्ञापन

अबतक प्रभावित नहीं कर पाए अश्विन
आईपीएल 2025 से पहले हुई मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविचंद्रन अश्विन को खरीदा था। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। हालांकि, इस सत्र में अश्विन कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। अबतक खेले छह मैचों में उन्हें पांच विकेट जरूर मिले, लेकिन 9.90 की इकोनॉमी से उन्होंने रन खर्च किए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'टीम से बाहर करो', चेन्नई प्रबंधन पर फिर बरसे श्रीकांत; इस भारतीय गेंदबाज को ठहराया हार का जिम्मेदार    

अश्विन नहीं कर सके प्रभावित
शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले में अश्विन ने तीन ओवर में 30 रन लुटा दिए थे। इस दौरान उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली। इस मैच में गत विजेता टीम ने सीएसके को आठ विकेट से हराया था। चेन्नई और अश्विन के इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत काफी निराश हैं।

सीएसके के प्रदर्शन से खुश नहीं पूर्व कप्तान
उन्होंने कहा- आप जानते हैं कि सीजन की शुरुआत में मैंने क्या सोचा था? मुझे लगा कि हमारे पास एक बेहतरीन गेंदबाजी लाइन-अप है। मुझे लगा कि सीएसके अपने तीन विश्व स्तरीय स्पिनरों, मथीशा पथिराना और खलील अहमद के साथ चेन्नई में मेहमान टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगी। हम सभी का मानना था कि चेन्नई घरेलू मैदान पर 180 के आसपास का स्कोर बनाने के बाद मैच जीतने के लिए अपने गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर रहेगी।

'उसे टीम से बाहर करो'
अश्विन को टीम से बाहर करने की मांग करते हुए दिग्गज ने आगे कहा- वह योजना पूरी तरह से विफल हो गई है। इसमें कहां गलती हुई? अश्विन बहुत खराब गेंदबाजी कर रहे हैं। वह बहुत ही खराब गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे यकीन नहीं है कि इस तरह की गेंदबाजी के बाद अश्विन अगले मैच के लिए एकादश में होंगे। अगर आप मुझसे पूछें - तो उन्हें बाहर कर दें।
विज्ञापन

जडेजा पर भी बरसे श्रीकांत
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत चेन्नई के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन से भी असंतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा- जडेजा अपने चरम पर नहीं हैं। अश्विन बहुत खराब गेंदबाजी कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाए। इस दौरान श्रीकांत ने कहा कि लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि अश्विन को टीम प्रबंधन बाहर करता है या नहीं।

ये भी पढ़ें: 300 टी20 मुकाबला खेलने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें