सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन गुरुवार को एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें वैभव अरोड़ा ने पारी के तीसरे ओवर में अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सके। आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच कोलकाता के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गत विजेता टीम ने 201 रन का लक्ष्य तैयार किया। जवाब में हैदराबाद 16.4 ओवर में 120 रन ही बना सकी। इस तरह केकेआर ने यह मैच 80 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।