फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB: बतौर कप्तान पहली जीत से खुश हैं पाटीदार, विराट कोहली को दिया श्रेय; गेंदबाजों के लिए कही ये बात

Sun, 23 Mar 2025 01:29 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पाटीदार ने मुकाबले के बाद कहा- मेरे ऊपर दबाव था, लेकिन यह मेरे लिए अच्छा दिन था। उम्मीद है कि ऐसे और दिन आएंगे। विराट कोहली के कप्तान तौर पर खेलना बहुत अच्छा लगता है। वह काफी समर्थन करते हैं, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक से सीखने का यह एक शानदार मौका है।
विज्ञापन
रजत पाटीदार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। शनिवार को 18वें सत्र के पहले मैच में आरसीबी के खिलाड़ी अपने नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में खेलने उतरे और गत विजेता टीम को उनके ही घर में पटखनी दे डाली। इस पर विजेता टीम के कप्तान ने खुशी जताई और स्टार विराट कोहली को जीत का श्रेय दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: विराट कोहली की दीवानगी में सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंचा प्रशंसक, पैरों में गिरा; गले लगाया

पाटीदार ने दिया टीम को धन्यवाद
पाटीदार ने मुकाबले के बाद कहा- मेरे ऊपर दबाव था, लेकिन यह मेरे लिए अच्छा दिन था। उम्मीद है कि ऐसे और दिन आएंगे। विराट कोहली के कप्तान तौर पर खेलना बहुत अच्छा लगता है। वह काफी समर्थन करते हैं, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक से सीखने का यह एक शानदार मौका है। बता दें कि, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और 22 गेंदों के शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हुए पाटीदार
आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान अपने कार्यकाल की शुरुआत शानदार की। उन्होंने मैच के बाद स्पिनर क्रुणाल पांड्या की सराहना की। इसके अलावा पाटीदार ने लेग स्पिनर सुयश शर्मा की भी तारीफ की। पाटीदार ने कहा-  हम (आंद्रे) रसेल का विकेट चाहते थे, उनका (सुयश) रन देना मायने नहीं रखता था। वह हमारे मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं, हमने उनका समर्थन किया। सारा श्रेय क्रुणाल और सुयश को जाता है क्योंकि 13वें ओवर में उनकी टीम 130 रन पर थी। इसके बाद गेंदबाजों ने साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया।

रहाणे पहले मैच में मिली हार से नाखुश हुए
सत्र के पहले मैच में मिली शिकस्त के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम को जल्द से जल्द एक इकाई के रूप में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा- हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन दो-तीन विकेट गंवाने से लय बिगड़ गयी। हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा। जब वेंकटेश (अय्यर) और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमें लगा कि इस पिच पर 210-220 का स्कोर बनना चाहिये, लेकिन हमने विकेट गवां दिए। मैदान पर ओस थी, लेकिन उनका पावर प्ले बहुत अच्छा था। हम शुरुआती विकेट नहीं ले पाए। हम इस मैच के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं और एक इकाई के रूप में सुधार करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी की केकेआर पर जीत से गदगद हुए पूर्व मालिक विजय माल्या, विराट एंड कंपनी की तारीफ में पढ़े कसीदे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें