फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS: 'वो हर चुनौती के लिए तैयार हैं', पंजाब किंग्स के कोच ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ; कही ये बात

Fri, 25 Apr 2025 11:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाने के बाद अय्यर को टीम में नहीं रखा गया था। उन्होंने मौजूदा सत्र की शुरुआत 97 और 52 रनों की नाबाद पारियों के साथ करके शानदार फॉर्म दिखाई।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह आईपीएल में अपनी टीम के लिए मौजूदा आईपीएल सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से टीम के स्पिन कोच सुनील जोशी भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का कारण उनकी चुनौतियों की भूख है।
विज्ञापन

अय्यर के प्रदर्शन से प्रभावित हुए कोच
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाने के बाद अय्यर को टीम में नहीं रखा गया था। उन्होंने मौजूदा सत्र की शुरुआत 97 और 52 रनों की नाबाद पारियों के साथ करके शानदार फॉर्म दिखाई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले जोशी ने कहा- अगर आप चैंपियंस ट्रॉफी से पिछले 8-10 महीनों में श्रेयस के योगदान को देखें तो सिर्फ तेज गेंदबाजी के ही खिलाफ खेलना नहीं बल्कि स्पिन के खिलाफ खेलना भी अधिक निरंतर हो गया है।उसने अपनी भूख दिखाई है और वह हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है। उस स्तर के किसी भी खिलाड़ी के लिए, आप हर चुनौती, हर गेंद को स्वीकार करते हैं। मुझे यकीन है कि उसने पर्दे के पीछे कुछ बेहतरीन काम किया है। यह एक कप्तान के तौर पर आगे बढ़ने के लिए एक अच्छी चीज है।
विज्ञापन

अय्यर ने मचाया धमाल
अय्यर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मध्यक्रम की रीढ़ थे, उन्होंने पांच मैच में चार बार 40 से अधिक स्कोर के साथ 48.60 की औसत से रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। फरवरी 2022 से अय्यर ने वनडे में 53.71 की औसत से रन बनाए हैं और वह 2019 विश्व कप के बाद से 2500 से अधिक रन बनाने वाले केवल छह बल्लेबाजों में से एक हैं। तकनीकी बदलावों ने उनके प्रदर्शन में मदद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें