फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS: कोलकाता में दहाड़े पंजाब के शेर, प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच सबसे बड़ी साझेदारी; टूटे रिकॉर्ड

Sat, 26 Apr 2025 08:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने कोलकाता के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई। यह इस आईपीएल में किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा कोलकाता के खिलाफ निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन
प्रभसिमरन सिंह-प्रियांश आर्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल का 44वां मैच कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। उनके इस फैसले को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने सही साबित किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई, जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन

कोलकाता में दहाड़े पंजाब के शेर
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने कोलकाता के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई। यह इस आईपीएल में किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा कोलकाता के खिलाफ निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की पार्टनरशिप निभाई थी।

आईपीएल 2025 में कोलकाता के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

सलामी जोड़ी रन
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य 120
शुभमन गिल और साई सुदर्शन 114
मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम 99
विराट कोहली और फिल सॉल्ट 95

प्रियांश और प्रभसिमन का बल्ला इस मैच में जमकर गरजा। दोनों ने कोलकाता के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेलीं। प्रियांश ने अपने आईपीएल करियर का पहला पचासा 27 गेंदों में पूरा किया जबकि प्रभसिमरन ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाया। दोनों क्रमश: 69 और 83 रनों की पारियां खेलकर पवेलियन लौटे। 23 वर्षीय बल्लेबाज प्रियांश आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने 222* रन बना लिए। इस मामले में उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इस आईपीएल में पावरप्ले में 213 रन बनाए।
विज्ञापन

आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज पावरप्ले में रन
प्रियांश आर्या 222*
यशस्वी जायसवाल 213
फिल सॉल्ट 212
साई सुदर्शन 203
मिचेल मार्श 196
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें