पांच पारियों में लगाए चार अर्धशतक
मार्श इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और पांच में चार पारियों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। मार्श के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 से 2024 के बीच 36 पारियों में तीन बार अर्धशतक लगाया, लेकिन इस सीजन वह पांच पारियों में चार बार 50 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। मार्श ने इस सत्र 72, 52, 0, 60 और 81 रन बनाए हैं। वह पावरप्ले के दौरान लखनऊ के लिए अर्धशतक लगाने वाले काइल मायर्स के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं।
ये भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बॉलिंग स्पेल