फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs LSG Video: दिग्वेश राठी की बीसीसीआई को चुनौती! सुनील नरेन का विकेट लेकर फिर मनाया विवादित तरीके से जश्न

Tue, 08 Apr 2025 08:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

यह घटना सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई जब दिग्वेश ने सुनील नरेन को एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दिल्ली के इस गेंदबाज ने नोटबुक सेलिब्रेशन किया। हालांकि, इस बार उन्होंने मैदान पर लिखने का इशारा किया।
विज्ञापन
दिग्वेश राठी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चार रनों से कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में दिग्वेश राठी ने फिर कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से अब वह सुर्खियों में हैं। धीमी गति के गेंदबाज ने सुनील नरेन का विकेट लेने के बाद विवादित तरीके से जश्न मनाया जिसकी वजह से उनपर दो बार जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: KKR vs LSG: लखनऊ की आईपीएल में कम अंतर से तीसरी जीत, रहाणे और रिंकू की मेहनत पर फिर पानी; केकेआर की तीसरी हार

सुनील नरेन का विकेट लेकर दिग्वेश ने मनाया इस तरह जश्न
यह घटना सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई जब दिग्वेश ने सुनील नरेन को एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दिल्ली के इस गेंदबाज ने नोटबुक सेलिब्रेशन किया। हालांकि, इस बार उन्होंने मैदान पर लिखने का इशारा किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

दिग्वेश राठी - फोटो : IPL/BCCI
विवादित जश्न के मामले में हो चुकी कार्रवाई
दिग्वेश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में प्रियांश आर्या का विकेट लेने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया था। इसके कारण उनपर बीसीसीआई ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा। इसके बाद उन्होंने अगले मैच में मुंबई के बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद फिर से नोटबुक लिखने की शैली में जश्न मनाया, जिसके बाद बोर्ड ने उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया।

'मैं दिल्ली से हूं'
कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दिग्वेश ने विवादित जश्न पर बड़ा बयान दिया था। वीडियो में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत, स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन, केकेआर के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन और दिग्वेश राठी नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत युवा स्पिनर को नरेन से मिलवाते हैं और कहते हैं कि 'ये सारा दिन आपके बारे में बोलता है।' तभी पूरन दिग्वेश से सवाल करते हैं कि नरेन ने विकेट लेने के बाद कोई जश्न नहीं मनाया, आपने ऐसा क्यों किया? जवाब में दिग्वेश कहते हैं 'मैं दिल्ली से हूं।' इसके बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC: श्रेयस अय्यर आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में शामिल, रचिन और डफी से है मुकाबला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें