दिल्ली की कोचिंग यूनिट में शामिल हुए पीटरसन
आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होगी। दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज 24 मार्च से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से केरगी। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग यूनिट में एक नया नाम जुड़ गया है। आगामी संस्करण में पीटरसन टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी, सहायक कोच मैथ्यू मॉट, गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल और डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव के साथ काम करते नजर आएंगे।