फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'इस रात को भूल जाना बेहतर', PBKS की हार पर प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल, अभिषेक के लिए कही ये बात

Sun, 13 Apr 2025 04:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई। इस मुकाबले के बाद पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा का बयान आया। उन्होंने कहा कि इस रात को भूल जाना ही बेहतर है।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा-अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई। इस मुकाबले के बाद पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा का बयान आया। उन्होंने कहा कि इस रात को भूल जाना ही बेहतर है।
विज्ञापन

प्रीति जिंटा ने की अभिषेक की तारीफ
इस शिकस्त के बाद प्रीति ने एक्स पर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत की बधाई दी और अभिषेक शर्मा की तारीफ की।  उन्होंने लिखा- आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम है! क्या प्रतिभा और क्या अविश्वसनीय पारी। बधाई सनराइजर्स हैदराबाद! हमारे लिए, आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है क्योंकि यह टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं और ऐसे खेलों को भूल जाना ही बेहतर है। 

सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बने अभिषेक
अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। अपनी पारी के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।
 

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

गेंदें खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
30 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वॉरियर्स इंडिया  बेंगलुरु 2013
37 यूसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स  मुंबई इंडियंस  ब्रेबोर्न, मुंबई 2010
38 डेविड मिलर किंग्स इलेवन पंजाब  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मोहाली 2013
39 ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 2024
39 प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स  चेन्नई सुपर किंग्स  मुल्लापुर 2025
40 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद  पंजाब किंग्स  हैदराबाद 2025*
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ? 
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की 171 रन की तूफानी साझेदारी के दमपर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साछ हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में कोलकाता के खिलाफ 262/2 रन बनाकर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें